- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- उम्मीद के साथ, मुख्य सचिव से चर्चा कर निकले नवा रायपुर के आंदोलनरत किसान नेता
उम्मीद के साथ, मुख्य सचिव से चर्चा कर निकले नवा रायपुर के आंदोलनरत किसान नेता
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के समीप नवा रायपुर में आंदोलनरत किसानों की सोमवार को प्रदेश के मुख्य सचिव के साथ बैठक हुई। बैठक के बाद किसानों ने वार्ता को सार्थक तो बताया लेकिन आंदोलन स्थगित करने की अपील पर सभी साथियों के साथ चर्चा के बाद ही निर्णय लेने को कहा।
पुलिस कंट्रोल रूम रायपुर में हुई बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार और एसएसपी प्रशांत अग्रवाल शामिल थे। वहीं आंदोलनरत किसानों की ओर से गिरधर पटेल, रूपन चंद्राकर, कामता प्रसाद रात्रे समेत कुछ अन्य भी शामिल थे। बैठक के बाद चर्चा में किसान नेता रूपन चंद्राकर ने कहा कि वैसे तो सरकार के साथ कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन आज की बैठक में काफी विस्तृत रूप से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से चर्चा की है। मुख्य सचिव ने हमारी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा है कि हम किसान अपना आंदोलन स्थगित कर दें, लेकिन हम अपने बाकी किसानों से चर्चा कर आगे का फैसला लेंगे। आज की चर्चा और अफसरों का रुख देखते हुए हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी मांग पूरी हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि दो महीने से ज्यादा समय से नवा रायपुर के किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। शासन-प्रशासन के साथ कई दौर की चर्चा में किसानों की आधे से ज्यादा मांगों पर सहमति बन चुकी है, जिनको लागू करने के लिए सीएम बघेल अधिकारियों को निर्देश भी दे चुके हैं। लेकिन शेष बिंदुओं पर किसान अब भी अपना आंदोलन जारी रखे हुए हैं। शेष मसलों को सुलझाने के लिए कवायद जारी है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
