- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- शेयर बाज़ार में खुलते ही आया उछाल, बीएसई सेंसेक्स में 800 अंकों की बढ़ोतरी
शेयर बाज़ार में खुलते ही आया उछाल, बीएसई सेंसेक्स में 800 अंकों की बढ़ोतरी
शेयर बाज़ार के बुधवार को खुलते ही बीएसई सेंसेक्स में 800 अंकों का उछाल देखा गया. शेयर बाज़ार में ये तेज़ी रूस-यूक्रेन वार्ता के समाधान की से वैश्विक बाज़ार में बने सकारात्मक माहौल के कारण आई है.
बीएसई सेंसेक्स 808.69 अंकों या 1.45 प्रतिशत के उछाल के साथ 56,585.54 पर खुला.
वहीं, निफ़्टी में भी कुछ तेज़ी आई है. ये 233.20 अंकों या 1.4 प्रतिशत ऊपर चढ़कर 16,896.20 पर खुला.
एचडीएफसी के शेयरों में सबसे ज़्यादा 3.5 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है. इसके बाद एक्सिस बैंक, बजाज फाइनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर बढ़े हैं.
केवल सन फार्मा के शेयरों में गिरावट आई है. कंपनी के शेयर 0.41 प्रतिशत गिरे हैं.
पिछले सत्र में, बीएसई सूचकांक 709.17 अंक या 1.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,776.85 पर बंद हुआ था.
इसी तरह एनएसई निफ़्टी 208.30 अंक या 1.23 फीसदी गिरकर 16,663 पर बंद हुआ.
इस बीच यूक्रेन ने कहा है कि अब लग रहा है कि रूस के साथ असल बातचीत हो रही है. उसने रूस के साथ किसी समझौते की संभावना के संकेत दिए हैं.
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
