feature-top
एपल की म्यूजिक, एपल टीवी+, ऐप स्टोर, पॉडकास्ट, कॉन्टेक्ट्स और एपल आर्केड सहित करीब दर्जन वेब सेवाएं सोमवार को दुनिया के कई हिस्सों में बंद हो गईं। एपल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि सभी सेवाएं सोमवार दोपहर एक आउटेज के बाद फिर से शुरू हो गई हैं। कंपनी के सिस्टम स्टेटस पेज ने पॉडकास्ट, म्यूजिक और आर्केड सहित 11 आउटेज दिखाए थे।
feature-top