- Home
- टॉप न्यूज़
- राजनांदगांव
- यशोदा वर्मा कांग्रेस उम्मीदवार ने दाखिल किया पर्चा,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कई मंत्री शामिल
यशोदा वर्मा कांग्रेस उम्मीदवार ने दाखिल किया पर्चा,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कई मंत्री शामिल
खैरागढ़ उप चुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार यशोदा वर्मा ने शक्ति प्रदर्शन के साथ बुधवार को अपना नामांकन पत्र जमा करा दिया। नामांकन के लिए राजनांदगांव के बाबा फतेह सिंह हॉल से जुलूस निकला। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत सहित कई मंत्री, पदाधिकारी और नेता शामिल हुए।
राजनांदगांव पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बाबा फतेह सिंह हॉल में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, कांग्रेस सरकार ने पिछले तीन सालों में गांव-गरीब को मजबूत करने के लिए ही काम किया है। इसी की बदौलत पिछले तीन विधानसभा उप चुनाव और नगरीय निकाय चुनावों में पार्टी को मतदाताओं का साथ मिला है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और लोगों के समर्थन से कांग्रेस यह उप चुनाव भी जीतेगी। पत्रकारों से चर्चा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, उनकी पार्टी सरकार के कामकाज के आधार पर वोट मांगेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा के उम्मीदवार कोमल जंघेल को पिटा हुआ चेहरा बता दिया।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
