- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- सीएम बनने प्रयास जारी है -टीएस सिंहदेव
सीएम बनने प्रयास जारी है -टीएस सिंहदेव
रायपुर प्रेस क्लब के रूबरू कार्यक्रम में पत्रकारों से मुखातिब स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, आप के लोगों ने उनसे संपर्क किया है। लेकिन खुलकर कहता हूं केजरीवाल से मेरी मुलाकात कभी नहीं हुई है। सिंहदेव ने कहा, उन्हें नहीं लगता कि छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी का कोई असर है। राज्य में फिलहाल आप तीसरा विकल्प नहीं है। इस बातचीत के दौरान टीएस सिंहदेव ने साफ किया कि वे कांग्रेस में बने रहेंगे। सिंहदेव ने कहा, मैं कांग्रेस में हूं और हमेशा रहूंगा। BJP में कभी जाने का सवाल ही नहीं है। उनके साथ कई मुद्दों पर विरोध है। वैसे BJP वाले मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे। राजनीतिक जीवन को लेकर एक सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, उनके पिताजी ने राजनीति में आने से मना किया था। शायद यह बात उनके सरल व्यवहार को लेकर था। सीएम बनने को लेकर पूछे एक सवाल पर उन्होंने कहा, जो बनना था वह बन गया। कुछ बनना बाकी है, उसकी चर्चा होती रहती है। प्रयास जारी है। सिंहदेव ने कहा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जब उन्हें मंत्री बनाया तो अपना विभाग चुनने का अवसर दिया था. एक अधूरी चाहत की ओर इशारा
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बातचीत के दौरान अपनी एक अधूरी चाहत की ओर भी इशारा किया। उन्होंने कहा, एक चाहत अभी बची हुई है। उम्मीद है कि पूरी होगी। बातें हुई हैं। सब कुछ सकारात्मक है। जल्द डिलीवरी हो जाएगी। समय आ गया है उसे अंजाम तक ले जाने का।
कुछ काम नहीं कर पाने का मलाल
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने विभागीय काम भी गिनाए। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में यहां अच्छा काम हुआ है। पेसा कानून के नियम बनकर तैयार हैं। ग्रामीण आवास का काम फंड की कमी से नहीं हो पाया उसका उन्हें मलाल है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर काम का दावा किया।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
