- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- श्रीलंका में बदतर हुए हालात: देर रात हुई कैबिनेट की बैठक, पीएम को छोड़कर सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
श्रीलंका में बदतर हुए हालात: देर रात हुई कैबिनेट की बैठक, पीएम को छोड़कर सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
श्रीलंका में पिछले कुछ महीनों से जारी आर्थिक संकट अब और गहराता जा रहा है। लोग सरकार के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच श्रीलंका की कैबिनेट ने रविवार देर रात हुई बैठक में सामूहिक रूप से अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। पत्रकारों से बात करते हुए शिक्षा मंत्री और सदन के नेता दिनेश गुणवर्धन ने कहा कि कैबिनेट मंत्रियों ने प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे को अपना इस्तीफा सौंप दिया। हालांकि उन्होंने सामूहिक इस्तीफे का कोई कारण नहीं बताया।
हालांकि इससे पहले अटकलें लगाईं जा रही थीं कि श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। साथ ही श्रीलंका के दो मंत्री नमल राजपक्षे और शशिंद्र राजपक्षे ने भी कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो वे पद छोड़ने के लिए तैयार हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों ने कहा कि विदेशी मुद्रा भंडार में कमी के कारण सरकार द्वारा आर्थिक संकट के कथित गलत तरीके से निपटने को लेकर मंत्रियों पर जनता का भारी दबाव था।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
