- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- पश्चिम बंगाल: हर जिले में बनेगा विशेष महिला पुलिस बल
पश्चिम बंगाल: हर जिले में बनेगा विशेष महिला पुलिस बल
महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर लगाम लगाने और सुरक्षा बढ़ाने के लिए पश्चिम बंगाल में मंत्रिमडल ने राज्य के प्रत्येक जिले और आयुक्तालयों में एक विशेष महिला पुलिस बल बनाने का फैसला किया।
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर रोक लगाने और सार्वजनिक स्थानों को उनके लिए सुरक्षित बनाने के लिए 2018 में गठित एक अखिल महिला गश्ती दल और कोलकाता पुलिस की तर्ज पर बल का गठन किया जाएगा।
4000 प्रशिक्षित महिलाओं को नियुक्त किया जाएगा
आगे इस बारे में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने कहा कि कम से कम 150 बटालियनों के लिए 4,000 प्रशिक्षित महिलाओं को नियुक्त किया जाएगा, जिन्हें शुरू में इस उद्देश्य के लिए स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बटालियन में 30 प्रशिक्षित महिला पुलिसकर्मी होंगी जो मुख्य रूप से जिलों में महिलाओं की सुरक्षा की देखभाल करेंगी।
बंगाल के बिधाननगर और सिलीगुड़ी जिले में पुलिस कमिश्नरियों में पहले ही ऐसी महिला पुलिस टीमें हैं। इस बीच, अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर बैठक कर सकती हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
