- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- ओडिशा: जगन्नाथ मंदिर की रसोई में तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार
ओडिशा: जगन्नाथ मंदिर की रसोई में तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार
पुरी के जगन्नाथ मंदिर की रसोई में तोड़फोड़ करने के मामले में 30 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक केवी सिंह ने बुधवार को कहा कि संदिग्ध की पहचान जे महापात्रा के रूप में हुई है। उसे मंगलवार रात पुरी-खुर्द रोड से गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने ने कहा, व्यक्ति ने अपराध स्वीकार कर लिया है। घटना के बाद उसे बाहर भेज रहे जिन सुरक्षाकर्मियों को सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है, उनसे भी पूछताछ की गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया था। अधिकारी ने कहा कि उसकी पहचान घटना की सीसीटीवी फुटेज से की गई। बाद में उसकी तस्वीर राज्य के सभी थानों को भेजी गई। उल्लेखनीय है कि मंदिर की पवित्र रसोई में ‘महाप्रसाद’ पकाने के लिए उपयोग किए जाने वाले चालीस ‘चूल्हे’ रविवार सुबह क्षतिग्रस्त पाए गए थे।
अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने चूल्हे में तोड़फोड़ की, क्योंकि 'मंदिर में महाप्रसाद के व्यावसायीकरण को लेकर असहज महसूस कर रहा था। भक्तों को प्रसाद नहीं मिल रहा है और कुछ लोग इससे लाभ कमा रहे हैं।"
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
