feature-top
पाकिस्तान की संसद में इमरान खान सरकार के खिलाफ पेश हुआ अविश्वास प्रस्ताव शनिवार देर रात मतदान के बाद पास हो गया। इमरान के विपक्ष में 174 वोट पड़े। इसी के साथ तय हो गया कि इमरान खान पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री हैं, जो अविश्वास प्रस्ताव के जरिए हटाए गए। बताया गया है कि पीएम इमरान खान और उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को पहले से ही पता था कि संसद में उनके पास बहुमत नहीं है। इसलिए इमरान ने नेशनल असेंबली के स्पीकर असद कैसर के इस्तीफा देते ही प्रधानमंत्री कार्यालय छोड़ दिया और अपने आधिकारिक आवास से निकल गए।
feature-top