- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- छत्तीसगढ़ के कुछ शहरों मे लू चलने की संभावना ..
छत्तीसगढ़ के कुछ शहरों मे लू चलने की संभावना ..
उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ शहरों में आज भी ग्रीष्म लहर यानी लू चलने की संभावना है। हालांकि दक्षिणी हिस्से में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। राजधानी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगा। साथ में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक पश्चिम विदर्भ से दक्षिण अन्दरूनी कर्नाटक तक एक द्रोणिका 0.9km ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश के उत्तर में उत्तरी और दक्षिण में दक्षिणी हवा का आगमन लगातार छत्तीसगढ़ में बना हुआ है । 11 अप्रैल को दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में वृद्धि का ट्रेंड होने की सम्भावना है, लेकिन कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की सम्भावना है। उत्तर छत्तीसगढ़ में एक-दो पैकेट में ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बनने की शुरुआत होने की संभावना है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
