feature-top
हिमाचल प्रदेश में 15 अप्रैल से शुरू हो रहे समर सीजन से पहले पर्यटकों को झटका दिया गया है। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के होटलों में ठहरना और खाना महंगा कर दिया गया है। सामान्य का 300, डीलक्स कमरों का किराया 400 रुपये तक बढ़ाया गया है। नई दरें 15 अप्रैल से लागू होंगी। वर्तमान में मैदानी इलाकों में एचपीटीडीसी के होटलों में सामान्य कमरे का रेट 2000 रुपये से बढ़ाकर 2300 रुपये प्रति रात्रि कर दिया गया है। डीलक्स कमरा जो पहले 2500 रुपये में मिलता था, अब इसके लिए 2900 रुपये चुकाने होंगे। कमरों की बुकिंग पर जीएसटी अलग से देना होगा। खाने के दाम भी 15 फीसदी तक बढ़ाए गए हैं। खाने की नई दरें 1 अप्रैल से लागू कर दी गई हैं।
feature-top