अरब अमीरात में एक इफ़्तार पार्टी को लेकर विवाद छिड़ गया है.

feature-top

अरब अमीरात में एक इफ़्तार पार्टी को लेकर विवाद छिड़ गया है.

दरअसल, इफ़्तार की इस दावत में छह अलग-अलग धर्म के लोगों ने हिस्सा लिया था जिनमें सिख, बोहरा, हिंदू, बौद्ध, यहूदी और इजिप्शियन कॉप्टिक चर्च से जुड़े ईसाई शामिल हुए थे और इसका आयोजन देश के इस्लामी मामलों के महकमे ने किया था.

कुछ लोग इस पहल का स्वागत कर रहे हैं तो कुछ ने इसे खारिज़ किया है.

समर्थकों का कहना है कि इससे नस्लवाद कम होगा और सहिष्णुता को बढ़ावा मिलेगा जबकि कुछ लोग इसे अमीराती समाज की क़ीमत पर इसराइल के साथ रिश्ते मज़बूत करने की कोशिश के तौर पर देख रहे हैं.

मुल्क के इस्लामिक अफ़ेयर्स एंड चैरिटेबल एक्टिविटिज़ डिपार्टमेंट के महानिदेशक डॉक्टर हमाद अल शैबानी ने ज़ोर देकर कहा कि किसी अरब देश में इंसानियत के नारे को बुलंद करने के लिए पहली बार ऐसी सरकारी पहल की गई है.


feature-top