- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- चक्रवाती तूफान असानी के खतरे को देखते हुए उड़िसा सरकार ने 18 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया…
चक्रवाती तूफान असानी के खतरे को देखते हुए उड़िसा सरकार ने 18 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया…
06 May 2022
, by: Imran Khan
चक्रवात तूफान असानी के खतरे को देखते हुए ओडिशा सरकार ने 18 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि अगले 48 घंटे में 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। सरकार ने खतरे को देखते हुए NDRF की 17 और ODRAF की 20 टीमें तैनाती की हैं। 175 फायर ब्रिगेड टीमों को भी लगाया है। दूसरी ओर नोएडा के कुछ हिस्सों से ओले गिर हैं। उत्तरी राजस्थान अरावली और दिल्ली एनसीआर पर बादल छाए जिसके कारण कुछ ही स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई। उधर मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार सुबह दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे हुए दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी क्षेत्र के ऊपर लो प्रेशर का क्षेत्र बना है। उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 48 घंटों के दौरान तेजी से डिप्रेशन में बदल सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि पुरी, ढेंकनाल और नॉर्थ कोस्टल ओडिशा के कई जिलों में शुक्रवार से लेकर शनिवार तक तेज हवाएं चल सकती हैं। अंडमान सागर में निम्न दबाव की वजह से शुक्रवार को ही साइक्लोन की रफ्तार की जानकारी मिल सकेगी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
