- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- हसदेव अरण्य क्षेत्र बचाने AAP का हल्लाबोल
हसदेव अरण्य क्षेत्र बचाने AAP का हल्लाबोल
बिलासपुर में आम आदमी पार्टी ने हसदेव अरण्य क्षेत्र को बचाने और पेड़ों की कटाई के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार को आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों की कोई चिंता नहीं है। इसलिए हसदेव अरण्य क्षेत्र के जंगल की कटाई कर खनन की अनुमति दे दी गई है।
आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ इकाई ने बिलासपुर के देवकीनंदन चौक पर हसदेव जंगल को काटने से रोकने के लिए राज्य सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका शुक्ला के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए जमकर नारेबाजी की।
प्रियंका शुक्ला ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार निजी कंपनी के मुनाफे के लिए आदिवासियों के संवैधानिक अधिकार और पर्यावरण की चिंता किए बगैर हसदेव अरण्य क्षेत्र में हरे-भरे पेड़ों की कटाई करवा कर रही है। कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह ने कहा कि हसदेव अरण्य के जल, जंगल,जमीन, पर्यावरण, संस्कृति और रीति रिवाज को बचाने के लिए आम आदमी पार्टी ने सड़क की लड़ाई लड़ रही है।
पदाधिकारी बोले-भाजपा-कांग्रेस में कोई अंतर नहीं
पार्टी पदाधिकारियों ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि WII की रिपोर्ट में जिस प्रकार की चेतावनी दी गई है। इसके बावजूद राज्य और केंद्र सरकार निजी कंपनी को लाभ देने के लिए उतारू हैं। उन्होंने कहा कि ये साफ जाहिर है कि कांग्रेस और पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में कोई अंतर नहीं है। दोनों ही दल सिर्फ जनता के हितैषी होने का ढोंग करते हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
