- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- राणा दंपति ने जमानत शर्तों का किया उल्लंघन? कोर्ट में आज चुनौती दे सकती है महाराष्ट्र सरकार
राणा दंपति ने जमानत शर्तों का किया उल्लंघन? कोर्ट में आज चुनौती दे सकती है महाराष्ट्र सरकार
महाराष्ट्र सरकार अमरावती से लोकसभा सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा की जमानत को आज चुनौती दे सकती है। विशेष लोक अभियोजक प्रदीप घरत ने कहा, "मैंने नवनीत राणा और रवि राणा की कुछ क्लिप भेजी हैं। उन क्लिप को ध्यान से देखने के बाद, मेरा मानना है कि उनकी बातचीत उन्हें दिए गए जमानत आदेश में रखी गई शर्तों का उल्लंघन है। इसलिए मैं कर्तव्यबद्ध हूं कि इसे अदालत के सामने लाऊं। मैं इसे कल अदालत के सामने रखूंगा। मैं अदालत से उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने और उन्हें हिरासत में लेने की अपील करूंगा।
वहीं, निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी। उन्होंने यह भी दावा किया कि मुंबई के लोग और भगवान राम नगर निकाय चुनावों में शिवसेना को सबक सिखाएंगे। सांसद ने कहा, "मैंने क्या अपराध किया था कि मुझे 14 दिनों तक जेल में रहना पड़ा? आप मुझे 14 साल के लिए जेल में डाल सकते हो लेकिन मैं भगवान राम और हनुमान का नाम लेना बंद नहीं करूंगी। मुंबईवासी और भगवान राम निकाय चुनावों में शिवसेना को सबक सिखाएंगे।"
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
