- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- यूनिलीवर जैसे कंपनियों को चुनौती देने के लिए दर्जनों छोटे ब्रांड का अधिग्रहण करेगी रिलायंस
यूनिलीवर जैसे कंपनियों को चुनौती देने के लिए दर्जनों छोटे ब्रांड का अधिग्रहण करेगी रिलायंस
देश की सबसे बड़ी रिटेलर कंपनी रिलायंस दर्जनों छोटे किराना और गैर-खाद्य ब्रांड के अधिग्रहण की तैयारी में है। यूनिलीवर जैसी विदेशी कंपनियों को चुनौती देने के लिए कंपनी ने 6.5 अरब डॉलर (50.3 हजार करोड़ रुपये) के उपभोक्ता सामान कारोबार का लक्ष्य बनाया है। मामले से जुड़े दो सूत्रों ने बताया कि रिलायंस अगले छह महीने में 50 से 60 किराना, घरेलू और पर्सनल केयर ब्रांड का एक पोर्टफोलियो बनाने की योजना बना रही है। इसके लिए वह वितरकों की एक फौज बना रही है, जिनकी मदद से देशभर की बड़ी खुदरा दुकानों तक पहुंच बन सके। सूत्रों का कहना है कि रिलायंस की 30 बड़े और मशहूर स्थानीय उपभोक्ता ब्रांड से वार्ता अंतिम चरण में है। रिलायंस इन ब्रांड का पूरा अधिग्रहण करेगी या संयुक्त उद्यम बनाएगी, यह स्पष्ट नहीं है। एक अन्य सूत्र के मुताबिक, रिलायंस ने पांच साल में 500 अरब रुपये सालाना बिक्री का लक्ष्य रखा है। 30 बड़े स्थानीय उपभोक्ता ब्रांड के साथ अधिग्रहण की वार्ता अंतिम चरण में है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
