feature-top
लोरमी जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व क्षेत्र में भालू के हमले से एक 45 वर्षीय बैगा आदिवासी युवक की दर्दनाक मौत हो गई है।मामला अचानकमार टाईगर रिजर्व कोटा बफर क्षेत्र के कक्ष क्रमांक 179 का है जहां तीन बैगा आदिवासी तेंदूपत्ता तोड़ने गए हुए थे।जहां पर अपने बच्चे के साथ घूम रहे भालू ने एक के ऊपर हमला कर दिया जिसमें 45 वर्षीय बैगा आदिवासी बुरी तरह से घायल हो गया और उनकी मौके पर मौत हो गई। वही दो अन्य बैगा आदिवासी भालू के हमले से अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकले।
feature-top