- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- हिमाचल में जाली दस्तावेजों से लोकतंत्र प्रहरी सम्मान राशि ली तो होगी रिकवरी
हिमाचल में जाली दस्तावेजों से लोकतंत्र प्रहरी सम्मान राशि ली तो होगी रिकवरी
22 May 2022
, by: Imran Khan
हिमाचल प्रदेश में जाली दस्तावेजों से लोकतंत्र प्रहरी सम्मान राशि ली गई तो इसकी रिकवरी होगी। प्रदेश सरकार ने लोकतंत्र प्रहरी सम्मान पाने के नियमों को अधिसूचित किया है। ये लोकतंत्र प्रहरी सम्मान नियम 2022 कहलाएंगे। यह धन राशि आपातकाल में जेल में रहे लोगों को मिलती है। प्रधान सचिव सामान्य प्रशासन की ओर से अधिसूचित नियम सात में यह व्यवस्था की गई है कि यदि कोई व्यक्ति सम्मान राशि प्राप्त करने के लिए पात्रता न होने के बावजूद मिथ्या सूचना देता है या मिथ्या दस्तावेजों के आधार पर सम्मान राशि को प्राप्त करता है तो ऐसी स्थिति में ऐसे व्यक्ति की सम्मान राशि को रद्द किया जाएगा। पूर्व में प्राप्त की गई सम्मान राशि उसके द्वारा एकमुश्त राज्य सरकार को वापस की जाएगी। यदि यह सम्मान राशि उस व्यक्ति की ओर से वह वापस नहीं करता है तो उससे यह राशि भू राजस्व के बकाये के रूप में वसूल की जाएगी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
