- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- फर्जी आईटीसी दावों पर रोक के लिए मासिक कर भुगतान फॉर्म में बदलाव की तैयारी
फर्जी आईटीसी दावों पर रोक के लिए मासिक कर भुगतान फॉर्म में बदलाव की तैयारी
फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के दावों पर रोक लगाने और सही मामलों के तेज निपटान के लिए मासिक कर भुगतान फॉर्म जीएसटीआर-3बी में बदलाव की तैयारी है। एक अधिकारी ने बताया कि जीएसटी परिषद की अगली महीने होने वाली बैठक में इस पर विचार हो सकता है।
संशोधित फॉर्म करदाता को सकल आईटीसी, किसी विशेष महीने में दावा की गई राशि और करदाता के बही-खाते में शेष बची रकम के संबंध में स्पष्टता प्रदान करेगा। अधिकारी ने बताया कि संशोधित फॉर्म की मदद से फर्जी आईटीसी दावों पर न सिर्फ अंकुश लगेगी बल्कि ईमानदार करदाताओं को तेजी से आईटीसी का लाभ मिल सकेगा।
जीएसटीआर-3बी एक संक्षिप्त ब्योरा और मासिक जीएसटी भुगतान से संबंधित फॉर्म है। विभिन्न श्रेणी के करदाता हर महीने की 20, 22 और 24 तारीख को यह फॉर्म भरते हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
