feature-top
केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (सीआरआई) कसौली में तैयार एंटी सीरम अब विदेशों में भी निर्यात हो सकेगी। एंटी सीरम की गुड मैन्युफैक्चरिंग से उत्पादन क्षमता और गुणवत्ता में सुधार होगा। इसके लिए सीआरआई में सीजीएमपी मानकों पर आधारित अत्याधुनिक लैब स्थापित होगी। प्रबंधन ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर इसकी अनुमति मांगी है। मंजूरी मिलने पर सीआरआई में अत्याधुनिक तकनीक से एंटी सीरम तैयार किया जाएगा। वर्तमान में संस्थान के पास पुरानी लैब है।
feature-top