feature-top
पटना में रविवार को LCT घाट पर हादसा हो गया है। नहाने के दौरान गंगा नदी में 6 युवक डूब गए। इनमें से 3 युवकों की डूबने से मौत हो गई है। गोताखोरों की मदद से इनकी लाश को बरामद कर लिया गया है। जबकि, एक की तलाश चल रही है। वहीं, दो युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस टीम मौजूद है। NDRF टीम की मदद ली जा रही है।
feature-top