- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- हरियाणवी गायक संगीता हत्याकांड, 11 मई से गायब चल रही थी सिंगर, सोमवार को रोहतक में मिली लाश
हरियाणवी गायक संगीता हत्याकांड, 11 मई से गायब चल रही थी सिंगर, सोमवार को रोहतक में मिली लाश
दिल्ली पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 11 मई से गायब चल रही हरियाणवी गायक संगीता उर्फ दिव्या के हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि संगीता का शव 23 मई (सोमवार) को रोहतक में सड़क किनारे मिला था।
संगीता के गायब होने की एफआईआर आईपीसी की धारा 365 के तहत जेपी कलां थाने में दर्ज की गई थी। पुलिस 11 मई से ही आरोपियों की तलाश में लगी थी। गहन छानबीन के बाद पुलिस ने मेहम, हरियाणा के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि इन दो युवकों से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने संगीता उर्फ दिव्या को अगवा करने और फिर उसकी हत्या करने की बात कबूली। दोनों में से एक उसे दिल्ली से ले आया और उसे नशीला पदार्थ देकर मार डाला। बाद में दोनों ने उसके शव को मेहम थानाक्षेत्र में सड़क किनारे फेंक दिया, जहां से पुलिस ने शव बरामद किया।
संगीता की हत्या के मामले में मेहम थाने में रिपोर्ट दर्ज है। उसका शव पीजीआई रोहतक में संरक्षित रखा गया था और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।,..
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
