- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- लोक की राजनीति करते हुए राज्य की सभा से संसद प्रवेश की तैयारी में प्रियंका गांधी
लोक की राजनीति करते हुए राज्य की सभा से संसद प्रवेश की तैयारी में प्रियंका गांधी
राजस्थान में राज्यसभा चुनावों की अधिसूचना मंगलवार को जारी होगी। प्रदेश की चार सीटें 4 जुलाई को खाली हो रही हैं, जिनके लिए निर्वाचन होना है। 31 मई तक नामांकन पत्र लिए जाएंगे। इन चार सीटों में से दो पर कांग्रेस की और एक पर भाजपा की जीत पक्की है। दोनों पार्टियां चौथी सीट को जीतने के लिए ताकत लगा रही हैं। इसके लिए कांग्रेस को दो और भाजपा को आठ विधायकों के समर्थन की जरूरत पड़ेगी। इस बीच चर्चा यह भी है कि प्रियंका गांधी को राजस्थान से राज्यसभा भेजा जा सकता है।
उत्तर प्रदेश से लोक की चुनावी राजनीति में सक्रिय प्रियंका के लिए राजस्थान से राज्यसभा में प्रवेश दिलवाने की खबरें सामने आ रही हैं। उदयपुर चिंतन बैठक के बाद प्रियंका को केवल उत्तर प्रदेश तक सीमित ना रखकर राष्ट्रीय राजनीति में अधिक महत्व देने की बातें भी सामने आई थीं। माना जा रहा है कि राज्यसभा की सीट उसी दिशा में एक बड़ा कदम है। वहीं कुछ जानकार इसे सेफ एंट्री भी मान रहे हैं।
यह है राजस्थान में राज्यसभा जीत का गणित राजस्थान की 200 सीटों वाली विधानसभा में राज्यसभा सीट जीतने के लिए 41 वोटों की जरूरत है। कांग्रेस के पास 108 और भाजपा के पास 71 वोट है। राज्यसभा की चौथी सीट जीतने के लिए कांग्रेस को 15 और भाजपा को 13 विधायकों के समर्थन की जरूरत है। विधानसभा में 13 निर्दलीय, दो बीटीपी, 3 आरएलपी, 2 माकपा और 1 आरएलडी के विधायक हैं। छोटी पार्टियां और निर्दलीय ही तय करेंगे कि चौथी सीट किसके खाते में जाएंगी। सूत्रों के अनुसार 13 में से 11 निर्दलीय और आरएलडी का एक विधायक कांग्रेस को समर्थन दे सकते हैं। इस तरह चौथी सीट पर कांग्रेस अपना दावा मजबूत कर लेगी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
