- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- राजभवन सचिवालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर नक्सलवाद और हिंसा के विरूद्ध ली शपथ
राजभवन सचिवालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर नक्सलवाद और हिंसा के विरूद्ध ली शपथ
25 May 2022
, by: Imran Khan
आज झीरम श्रद्धांजलि दिवस के अवसर पर राजभवन सचिवालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने नक्सल हिंसा में शहीद हुए जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारी, सुरक्षाबलों के जवान एवं अन्य भाई-बहनों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन धारण किया और नक्सलवाद और सभी प्रकार की हिंसा के विरूद्ध शपथ ली।
इस अवसर पर समस्त कर्मचारियों ने राज्य में अहिंसा एवं सहनशीलता पर दृढ़ विश्वास रखते हुए, नक्सलवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने की निष्ठापूर्वक शपथ ली। साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य को पहले की तरह शांति का टापू बनाने के लिए दृढ़संकल्पित रहने की शपथ ली।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो, विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव, उपसचिव दीपक कुमार अग्रवाल, नियंत्रक हरबंश मिरी, डॉ. रूपल पुरोहित एवं डॉ. शिशिर साहू सहित राजभवन सचिवालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
