छत्तीसगढ़ के सरगुजा, सूरजपुर और कोरबा जिलों में फैले हसदेव अरण्य में कोयला खनन का मुद्दा लंदन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में उठा है। वहां पहुंचे राहुल गांधी से स्टूडेंट ने इसके बारे में सवाल किया। जवाब में राहुल गांधी ने कहा, वे इस मुद्दे पर पार्टी के भीतर बात कर रहे हैं। जल्दी ही इसका नतीजा दिखेगा।

feature-top

राहुल गांधी पिछले चार दिन से लंदन में हैं। वे वहां कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में आयोजित संवाद में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। सोमवार शाम उन्होंने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के "कॉर्पस क्रिस्टी कॉलेज' में आयोजित "इंडिया@75' कार्यक्रम में स्टूडेंट्स के साथ बातचीत की। इन छात्रों में अधिकतर भारतीय मूल के लोग थे। इस दौरान XR Youth Cambridge से जुड़े स्टूडेंट्स ने उनसे पूछा कि 2015 में आपने हसदेव अरण्य क्षेत्र में आदिवासियों से कहा था कि वे वह उनके अधिकारों की रक्षा के लिए और कोयला खनन के खिलाफ उनके साथ खड़े रहेंगे। अब जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है, वनों की कटाई और खदानों के विस्तार की अनुमति कैसे मिल रही है। इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा, वे इस मुद्दे पर पार्टी के भीतर ही बात कर रहे हैं। जल्दी ही इसका नतीजा सामने आएगा।

feature-top