feature-top
मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कार्गो कॉम्प्लेक्स में सोमवार दोपहर आग लग गई। फायर ब्रिगेड और एयरपोर्ट फायर सर्विस विभाग के लोगों ने आग पर काबू पा लिया। मुंबई फायर ब्रिगेड की 3 दमकल और 2 बड़े पानी के टैंकर तुरंत एयरपोर्ट पहुंच गए थे। बताया जाता है कि आग दोपहर 1 बजे कार्गो कॉम्प्लेक्स में तारपोलिन शेड में लगी थी।
feature-top