- Home
- टॉप न्यूज़
- दुर्ग
- आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विश्व साइकिल दिवस में साइकिल रैली का किया आयोजन
आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विश्व साइकिल दिवस में साइकिल रैली का किया आयोजन
*आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विश्व साइकिल दिवस में साइकिल रैली का किया आयोजन*
आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, 03 जून 2022 रायपुर शहर में विश्व साइकिल दिवस का आयोजन किया गया।
3 जून 2022 को विश्व साइकिल दिवस के छत्तीसगढ़ में रायपुर राजधानी के आलावा 2 प्रतिष्ठित स्थान सिविक सेंटर, भिलाई दुर्ग एवं रतनपुर, बिलासपुर में मनाया गया। इसका उद्देश्य लोगों को शारीरिक फिटनेस गतिविधियों के लिए अपने दैनिक जीवन में साइकिल चलाने और अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना और प्रेरित करना और मोटापे, आलस्य, तनाव, चिंता, बीमारियों आदि से मुक्ति पाना है। आम नागरिक द्वारा साइकिल को अपनाने से कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में भी मदद मिलेगी।
विश्व साइकिल दिवस के पालन के माध्यम से, नागरिकों को अपने जीवन में रोजाना कम से कम 30 मिनट शारीरिक गतिविधि को शामिल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया "फिटनेस की डोज़, आधा घंटा रोज"।
इस विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर पूरे देश में साइकिल रैलियों के माध्यम से 9.68 लाख से अधिक कि.मी. एक ही दिन यानी 3 जून 2022 को 1.29 लाख युवा साइकिल चालकों द्वारा दूरी तय की गयी। रायपुर में इस रैली में 152 से अधिक उत्साही साइकिलिस्ट ने इसमें भाग लिया। रैली में नेहरू युवा केंद्र के साथ साथ राष्ट्रीय सेवा योजना एवं उनके स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा।
यह रैली कलेक्ट्रेट परिसर से होते हुए मेक इन इंडिया चौराहे से होकर टेलिबांदा तालाब (मरीन ड्राइव) पर समापन किया गया। इस रैली में मुख्य अतिथि माननीय सांसद, सुनील सोनी जी रहे। उन्होंने युवाओ को सम्भोधित करते हुए कहा की आज के इस दौर में स्वस्थ शरीर व् स्वस्थ मन के लिए व्यायाम एवं शारीरिक गतिविधियां अत्यंत ज़रूरी है साइकिल ऐसा माध्यम जो न ही शरीर स्वस्थ रखेगा बल्कि पर्यावरण को भी स्वस्थ रखेगा। उन्होंने आगे बताया की माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मंत्री, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, अनुराग ठाकुर जी के मार्गदर्शन में देश के युवाओं को स्वास्थ के प्रति जागरूक करने के लिए सभी को प्रेरित करते हुए शपत दिलाई की "फिटनेस की डोज़, आधा घंटा रोज़।
साइकिल रैली को हरी झंडी रायपुर नगर निगम के सभापति, प्रमोद दुबे जी द्वारा किया गया। इन्होने युवाओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा की साइकिल को दैनिक जीवन का हिस्सा ज़रूर बनाये एवं स्वास्थ के लिए अपने परिवारजनों एवं सखी सम्बंदियों को भी जागरूक करेंगे। रैली में 150 से अधिक युवाओं ने अति उत्साह के साथ भाग लिया।
श्रीकांत पांडेय, राज्य निदेशक, नेहरू युवा केंद्र संगठन छग ने बताया की विश्व साइकिल दिवस के बारे में जानकारी देते हुए कहा की यह पुरे देश में बड़े हर्षोउल्लास से मनाया जा रहा है । अर्पित तिवारी, जिला युवा अधिकारी ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताता हुए कहा की इस साल विश्व साइकिल दिवस की थीम "साइकिल परिवहन का एक सरल, टिकाऊ, किफायती और विश्वसनीय साधन के रूप है"। नेहरू युवा केंद्र से हेमेंद्र सिंह, उपनिदेशक, नेहरू युवा केंद्र संगठन, छग, रामसुचित मिश्रा, लेखलिपिक, राज्य कार्यालय के साथ साथ स्वयंसेवक उपस्थित। कार्यक्रम में प्रेस सूचना ब्यूरो से कृपा शंकर यादव, अतिरिक्त निदेशक, जोशी, जिला खेल अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना से सुनीता चंसोरिया, रात्रि लाहिरी एवं स्वयंसेवकों के साथ साथ रायपुर स्मार्ट सिटी के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
