feature-top
कानपुर घटना को लेकर सांसद साक्षी महाराज ने अपनी फेसबुक वॉल पर बड़ा बयान दिया है। इसमे उन्होंने हिंदुओं को संबोधित करते हुए अपनी रक्षा के लिए आत्मरक्षा उपकरण रखने की सलाह दी है। सांसद ने कहा कि अभी हाल में हीमैंने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा था कि हिंदुओं सावधान हो जाओ। अपनी सुरक्षा के लिए तीर कमान रखें। जरूरी चीजें रखें। जिस पर कई लोगों ने मेरी बात का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि आपने कल देख लिया ना, कानपुर में क्या हुआ और कौन लोग हैं, जो जुम्मे की नमाज के बाद पत्थर बरसाना शुरू कर दिए। यहां तक पुलिस भी अपने आप को उनके पत्थरों से नहीं बचा पाई। पुलिस के कई लोग चोटिल हुए हैं।
feature-top