- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- श्रेयस जी होसुर बने ‘आयरनमैन ट्रायथलॉन’ को पूरा करने वाले पहले भारतीय रेलवे अधिकारी
श्रेयस जी होसुर बने ‘आयरनमैन ट्रायथलॉन’ को पूरा करने वाले पहले भारतीय रेलवे अधिकारी
श्रेयस जी होसुर कठिन और थकाऊ "आयरनमैन ट्रायथलॉन" को पूरा करने वाले भारतीय रेलवे के पहले अधिकारी बन गए हैं। रेल मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। "आयरनमैन ट्रायथलॉन" को दुनिया का सबसे कठिन एकल-दिवसीय खेल आयोजन माना जाता है।
भारतीय रेल मंत्रालय ने सोमवार को ट्विटर पर यह घोषणा की कि 2012 बैच के भारतीय रेलवे लेखा सेवा (आईआरएएस) अधिकारी श्रेयस होसुर ने रविवार को दुनिया के सबसे कठिन एकल-दिवसीय खेल आयोजन “द आयरनमैन ट्रायथलॉन” को जर्मनी के हैम्बर्ग में सफलतापूर्वक पूरा कर लिया।
13 घंटे 26 मिनट में होसुर ने पूरा किया कार्यक्रम इसमें 3.8 किलोमीटर तैराकी, 180 किलोमीटर साइकिल चलाना और 42.2 किलोमीटर दौड़ शामिल है। होसुर ने रविवार को जर्मनी के हैम्बर्ग में 13 घंटे 26 मिनट में यह कार्यक्रम पूरा किया। ठंडे पानी में सुबह 3.8 किलोमीटर तैरना होता है "इवेंट के फिनिशर लोकप्रिय रूप से 'आयरनमैन' के रूप में जाने जाते हैं, जो रेस की मांग के अनुसार मानसिक और शारीरिक शक्ति के अनुरूप होते हैं। प्रतिभागी हैम्बर्ग झील के ठंडे पानी में सुबह 6:30 बजे 3.8 किलोमीटर तैरना शुरू करते हैं, इसके बाद 180 किलोमीटर ग्रामीण इलाकों में लंबी साइकिलिंग करते हैं और फिर 42.2 किमी की फुल मैराथन के साथ प्रतियोगिता समाप्त होती है।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “कार्यक्रम को पूरा करने के साथ ही श्रेयस ऐसा करने वाले गैर-वर्दीधारी सिविल सेवाओं के पहले अधिकारी बन गए हैं। होसुर 2012-बैच के भारतीय रेलवे लेखा सेवा (आईआरएएस) अधिकारी हैं। वह दिल्ली में राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (एनटीआरओ) में प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम रेलवे के निर्माण विभाग में उप वित्तीय सलाहकार और मुख्य लेखा अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।
पिता ने वीरप्पन को पकड़ने वाली टीम में थे शामिल मंत्रालय ने कहा कि श्रेयस होसुर एक सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी गोपाल बी होसुर के बेटे हैं, जो उस टीम का हिस्सा था जिसने खूंखार चंदन तस्कर वीरप्पन को पकड़ा था।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
