पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणी को लेकर पूर्व उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने प्रतिक्रिया दी है। एक टीवी इंटरव्यू में हामिद ने कहा- ऐसी घटना देश के लिए ठीक नहीं। उन्होंने कहा कि किसी भी धार्मिक मामले में गालीगलौज पर उतर आना गलत है। ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए। अगर ऐसा किसी ने किया है तो इसे ठीक करने में समय लगेगा।

feature-top

इंटरव्यू में पूर्व उप-राष्‍ट्रपति ने कहा-जो हुआ, गलत हुआ है। हमको समझना चाहिए कि इस स्केल पर क्यों हुआ है? इस्लाम को मानने वाले इस देश में बहुत लोग है। इंडोनेशिया के बाद हमारे देश का तीसरा नंबर है। हमारे लिए इस्लाम कोई अजूबा नहीं है, ये धर्म यहां हजारों सालों से है। उन्होंने आगे कहा- हम मिल-जुलकर रहे हैं, अचानक जो हुआ है ये क्यों हुआ? क्योंकि किसी एक पार्टी की तरफ से और आाइडियोलॉजी की तरफ से ये कहा जा रहा है कि इस्लाम खराब है, इसे मानने वाले भारतीय नहीं है तो सब बातें गलत हैं। हम नागरिक हैं हम आपस में भाई हैं। ऐसा तो किसी दुशमन के साथ भी नहीं करते। हमें किसी के धर्म को ख़राब नहीं कहना चाहिए।

feature-top