- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- कोरोना के मामलों में तगड़ा उछाल; एक दिन में मिले 7,584 नए केस, 24 मरीजों की मौत
कोरोना के मामलों में तगड़ा उछाल; एक दिन में मिले 7,584 नए केस, 24 मरीजों की मौत
भारत में कोविड-19 के एक दिन में 7,584 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,32,05,106 हो गई। वहीं, इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 36,267 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 24 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,747 हो गई है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 3,769 की वृद्धि हुई है। यह संक्रमण के कुल मामलों का 0.08 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.70 प्रतिशत है।
आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 2.26 प्रतिशत दर्ज की गई जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.50 प्रतिशत दर्ज की गई। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,26,44,092 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 194.76 करोड़ खुराकें दी गई है।
लगातार बढ़ती गई संक्रमितों की संख्या।
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
