- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, लश्कर के 3 आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, लश्कर के 3 आतंकी ढेर
12 Jun 2022
, by: Imran Khan
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शनिवार शाम से जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया है। पुलवामा के द्रबगाम इलाके में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया था। एक आतंकी को शनिवार देर रात मार गिराया गया, जबकि अन्य दो रविवार सुबह हुई कार्रवाई में मारे गए हैं।
IGP कश्मीर विजय कुमार के मुताबिक, मारे गए सभी आतंकियों स्थानीय थे और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। इनमें से एक की पहचान जुनैद शीरगोजरी के तौर पर हुई है, जो 13 मई को कांस्टेबल शहीद रियाज अहमद की हत्या में शामिल था।
अन्य दो आतंकवादियों की पहचान पुलवामा जिले के फाजिल नजीर भट और इरफान मलिक के तौर पर हुई है। मौके से दो AK-47 राइफल और एक पिस्तौल सहित गोला- बारुद भी बरामद हुए हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
