रांची में हुई हिंसा का सहारनपुर से कनेक्शन जुड़ रहा है। रांची (झारखंड) पुलिस ने हिंसा में शामिल 12 ऐसे युवकों को चिह्नित किया है, जो सहारनपुर के रहने वाले हैं और ये दो ग्रुपों में सात जून को रांची पहुंच गए थे। इनमें कुछ युवकों को गिरफ्तार भी किया है। सहारनपुर बवाल में शामिल में 10 और उपद्रवियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक पुलिस 74 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

feature-top

हिंसा में सहारनपुर कनेक्शन मिलने के बाद रांची पुलिस जनपद में आ सकती है। एसएसपी सहारनपुर आकाश तोमर ने बताया कि उन्हें भी मीडिया के जरिये रांची हिंसा में सहारनपुर के युवकों के शामिल होने की जानकारी मिली है। रांची पुलिस ने अभी संपर्क नहीं किया है। रांची पुलिस मदद मांगेगी तो उनका पूरा सहयोग किया जाएगा। 

23 संवेदनशील इलाके चिह्नित उपद्रव के बाद पुलिस पूरी तरह सतर्क है। शहर में ऐसे 23 इलाकों को चिह्नित किया गया है, जहां से भीड़ निकलकर आई। इन इलाकों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी और सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जाएंगे।

feature-top