feature-top
ब्रांडेड खाद्य तेल कंपनियों ने सोया, पाम और सूरजमुखी तेलों की कीमतों में प्रति लीटर 15 रुपये तक की कमी की है। मई के अंत से तेलों की आपूर्ति में सुधार से यह कदम उठाया गया है। कंपनियों का कहना है कि मई की तुलना में जून में मांग बढ़ने और आपूर्ति ज्यादा होने की उम्मीद है। इससे आने वाले समय में कीमतों में थोड़ी और कमी हो सकती है। इंडियन वेजिटेबल ऑयल प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के प्रेसीडेंट सुधाकर राव देसाई ने अमर उजाला को बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल के दाम में नरमी आई है और इस वजह से यहां भी इसका असर देखा गया है। हम इसका फायदा ग्राहकों को दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो प्रीमियम ब्रांड हैं, वे इस कटौती का फायदा देने में कुछ समय लगा सकते हैं।
feature-top