आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा क्षेत्र के उप चुनाव में क्रमश: 48.58 और 41.01 प्रतिशत मतदान हुआ। 2019 लोकसभा चुनाव की तुलना में रामपुर में 26.16 प्रतिशत कम और आजमगढ़ में 11.55 प्रतिशत कम मतदान हुआ है। उप चुनाव के लिए मतगणना 26 जून को होगी।

feature-top

आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उप चुनाव के मतदान में बृहस्पतिवार को सुबह शुरुआती दौर में तो मतदाताओं ने मतदान में उत्साह दिखाया था। लेकिन दोपहर 12 बजे बाद मतदान की रफ्तार सुस्त पड़ गई। रामपुर में सपा के आसीम राजा और भाजपा के घनश्याम लोधी के बीच सीधा मुकाबला है।

feature-top