- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- रूस ने जी-7 बैठक से पहले ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों से कीव को दहलाया
रूस ने जी-7 बैठक से पहले ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों से कीव को दहलाया
रूस की घेराबंदी के लिए जर्मनी में हो रहे जी-7 शिखर सम्मेलन की शुरुआत के साथ ही रूस ने भी यूक्रेन की राजधानी पर मिसाइलें बरसाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। युद्ध के शुरुआती दौर को छोड़ दें तो रूस ने कीव को बहुत ज्यादा निशाना नहीं बनाया है। कीव पर रूस तभी हमला करता है, जब उसे पश्चिमी देशों की तरफ से उसके खिलाफ उठाए गए कदमों पर विरोध जताना होता है।
रविवार को रूस ने कीव पर जमकर मिसाइलें दागीं। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के प्रशासनिक प्रमुख आंद्रीय येरमक ने बताया, मिसाइल हमलों से रिहायशी इलाकों में नुकसान हुआ है और एक किंडरगार्डन तबाह हो गया। हमलों में पांच लोग घायल हुए हैं। कीव के मेयर विताली क्लित्सश्को ने कहा, रविवार को कीव पर हुआ हमला जून माह में सबसे बड़ा है। इससे नौ रिहायशी इमारतें तबाह हो गईं और शहर में जगह-जगह आग लगी है। मलबे में कई लोग दबे हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
