सुबह तक शिवसेना के बाग़ी विधायकों का नेतृत्व कर रहे एकनाथ शिंदे ने कल। शाम ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

feature-top

सुबह तक शिवसेना के बाग़ी विधायकों का नेतृत्व कर रहे एकनाथ शिंदे ने कल। शाम ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

शपथ लेने के बाद उन्होंने एक बैठक भी की. इस बैठक में राज्य के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे.

सीएमओ महाराष्ट्र के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट करके इस संबंध में जानकारी दी गई है.

इस ट्वीट के मुताबिक़, "मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में और उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में नई सरकार की पहली बैठक बुलाई गई.इस बैठक में खरीफ़ की फसल, बारिश के पानी और फसल-बीमा जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई."

इस बैठक के बाद सेक्रेटरी और वरिष्ठ अधिकारियों से मुख़ातिब हुए राज्य के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "हम एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं. हमारे साथ एक अनुभवी डिप्टी सीएम हैं. तो ऐसे में हमे कुछ बी संबालने में परेशानी नहीं होगी."

उन्होंने कहा कि राज्य में विकास करना ही हमारा लक्ष्य है .

वहीं उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमारे पास एकबार फिर काम करने का मौक़ा है.

 


feature-top
feature-top