- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- पत्नी और बेटे का तार से घोंटा गला:डेढ़ साल के बच्चे का तकिए से मुंह दबाकर मारा; फिर BSP कर्मचारी ने लगाई फांसी
पत्नी और बेटे का तार से घोंटा गला:डेढ़ साल के बच्चे का तकिए से मुंह दबाकर मारा; फिर BSP कर्मचारी ने लगाई फांसी
दुर्ग जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी दो बच्चो को मौत के घाट उतारने के बाद खुदकुशी कर ली। युवक ने एक दिन पहले परिवार के साथ मिलकर पत्नी का जन्मदिन मनाया था। फिर न जाने ऐसी क्या बात हो गई कि पत्नी बच्चों के सो जाने के बाद उसने पहले उन्हें मार दिया और फिर खुद भी मौत को गले लगा लिया। उतई पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उतई टीआई मोनिका पांडेय ने बताया कि घटना थाना क्षेत्र के उमरपोटी गांव में हुआ है। यहां भोजराम साहू पिता भूरेलाल साहू (32) अपनी पत्नी ललिता साहू (28), बेटा प्रवीण (4) और डिकेन्द्र साहू (2) के साथ रहता है। घर में भोजराम के मां बाप व बड़े भाई का परिवार भी रहता है। वह बीएसपी प्लांट में मजदूरी करता था। दो दिन पहले वह बुधवार को ललिता का जन्मदिन था।
भोजराम ने ललिता का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इसके बाद अगले दिन गुरुवार की सुबह 9 बजे वह अपनी साली को उसके ससुराल छोड़ने गया था। साली को ससुराल छोड़ने के बाद भोजराम बीएसपी ड्यूटी जाने की बात कहकर वहां से चला गया। इसके बाद वह ड्यूटी न जाकर सीधे अपने घर लौट आया। घर में पहुंचते ही उसका उसकी पत्नी से काफी विवाद हुआ। इसके बाद पत्नी ने दोपहर में खाना बनाया खाया और बच्चों के साथ सोने चली गई। इसी दौरान भोजराम उनके पास गया और मोबाइल चार्जिंग वायर से पत्नी और बड़े बेटे का गला घोंट दिया। जब दोनों की मौत हो गई तो उसके बाद छोटे बेटे की तकिया से मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी की साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
