यशवंत सिन्हा ने कहा- देश को खामोश राष्ट्रपति नहीं चाहिए

feature-top

राष्ट्रपति पद के लिए देश के विपक्षी दलों के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा शुक्रवार को रायपुर आए। जहां एक होटल में उन्होंने मीडिया से बात की। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल साथ थे। इस कॉन्फ्रेंस में सिन्हा बोले- मैं यहां अपने अभियान के तहत आया हूं। हमने इसकी शुरूआत दिल्ली से बेहद दूर की जगह केरल तिरुअंनतपुरम से की। वहां हमें 100 प्रतिशत वोट मिल रहे हैं। केरल सेक्युलर जगह है। सब लोग मेरे साथ हैं।

सिन्हा ने कहा कि- आज देश में जो हालात हैं देश को खामोश राष्ट्रपति नहीं चाहिए। ऐसे भी लोग इस पद पर आए जिन्होंने इसकी शोभा बढ़ाई है। जो राष्ट्रपति पद पर जाए वो अपने संवैधानिक दायित्वों को निभाए। राष्ट्रपति का एक अधिकार जो है वो ये है कि वो सरकार को मशवरा दे सकता है। वो गर पीएम हाथ में कठपुतली होंगे तो ऐसा नहीं करेंगे। इसलिए अगर मैं इस चुनाव में हूं तो इस आशा और विश्वास के साथ मैं ये जिम्मा निभाउंगा। इसमें सरकार से टकराव की बात नहीं है, लेकिन सलाह-मशवरा हो सकता है।

जब आया राजनाथ सिंह का फोन राष्ट्रपति पद के लिए केंद्र सरकार ने भी सिन्हा से संपर्क साधा था। रायपुर में सिन्हा ने इसका खुलासा करते हुए कहा कि औपचारिकता के लिए केंद्र सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुझे फोन किया था। उन्होंने कहा कि एक राय होनी चाहिए। मगर इसके बाद उन्होंने पहल नहीं की। फिर केंद्र के जो विपक्षी दल हैं उनकी मीटिंग्स हुईं, अंतत: मुझसे पूछा कि क्या मैं साझा उम्मीदवार बनूंगा, मैंने हां कह दी। कुछ देर बाद केंद्र ने अपने उम्मीदवार का एलान कर दिया।


feature-top