- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- हिमाचल के उपभोक्ताओं को झटका, सस्ते राशन के डिपुओं में इस माह से तीन दालें मिलेंगी महंगी
हिमाचल के उपभोक्ताओं को झटका, सस्ते राशन के डिपुओं में इस माह से तीन दालें मिलेंगी महंगी
हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में उपभोक्ताओं को जुलाई और अगस्त में तीन दालें महंगी मिलेंगी। मलका, चना और उड़द की दाल एक से पांच रुपये तक महंगी हो गई है। हालांकि मूंग दाल तीन से चार रुपये तक सस्ती मिलेगी। करदाताओं को मलका दाल के पुराने ही दाम चुकाने होंगे। दालों के दाम बढ़ने से प्रदेश के 19 लाख से ज्यादा राशन कार्ड उपभोक्ताओं को इस बार महंगाई का झटका लगेगा। सरकार की ओर से दालों की खरीद के लिए हाल ही में टेंडर करवाए गए हैं।
दो माह तक यही रेट रहेंगे। दालों का नई कीमतों के तहत प्रदेश में कोटा पहुंच चुका है। अब सरकार जिलों को सप्लाई भेजने की तैयारी में है। सिविल सप्लाई कारपोरेशन चंबा के क्षेत्रीय प्रबंधक यशपाल शर्मा ने बताया कि दालों के नए रेट निर्धारित हो गए हैं। जुलाई और अगस्त में नई कीमतों पर ही डिपुओं में दालें उपभोक्ताओं को दी जाएंगी। दूसरी ओर तय प्रक्रिया के अनुसार टेंडर के लिए कंपनियां न आने से डिपुओं में सरसों और रिफाइंड तेल इस बार देरी से मिलेगा।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
