- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- नेहरू युवा केन्द्र संगठन रायपुर छ.ग. द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 121वीं जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन...
नेहरू युवा केन्द्र संगठन रायपुर छ.ग. द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 121वीं जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन...
नेहरू युवा केन्द्र संगठन, रायपुर छत्तीसगढ़ (युवा कार्य्रकम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार ) द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुख़र्जी के 121वीं जयंती पर राज्यस्तरीय रक्तदान शिविर एवं कार्यशाला का आयोजन जिला कार्यालय नेहरू युवा केन्द्र ज़ रायपुर में किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि रूप में श्रीमती मधु चन्द्रवंशी पार्षद वार्ड क्रमांक 41 डी.डी. नगर उपस्थित रहीं । पार्षद मधु चन्द्रवंशी ने रक्तदान शिविर में आए सभी रक्तदाताओं के इस नेक कार्य हेतु उन्हें प्रोत्साहित किया एवं उनकी प्रशंसा की । हेमेंद्र सिंग उप निदेशक नेहरू युवा केन्द्र संगठन, रायपुर छत्तीसगढ़ ने बताया कि आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 121वीं जयंती पर इस रक्तदान शिविर का आयोजन पूरे छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है ।
कार्यक्रम के बारे में आगे बताते हुए संदीप सैनी सहायक अनुभाग अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र संगठन, रायपुर छत्तीसगढ़ ने बताया कि आज के इस रक्तदान शिविर में कम से कम 75 रक्तदाताओं का लक्ष्य रखा गया था । नेहरू युवा केन्द्र संगठन रायपुर छत्तीसगढ़ ने इस आंकड़े को पार करते हुए 89 लोगों ने इस शिविर एवं कार्यशाला में सहभागिता सुनिश्चित कराई । रक्तदान शिविर में श्री बालाजी ब्लड बैंक रायपुर के बृजेश चौबे ब्लड बैंक प्रभारी एवं उनकी टीम के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विनय झा पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक (नेहरू युवा केन्द्र, रायपुर) तनवीर सोनी (ऑफिस स्टाफ ने.यु. के.स.रायपुर) , दरबारीदाल ठाकुर (एम.टी.एस. ने.यु. के. रायपुर) की अहम भूमिका रही ।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
