प्रारंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव (आईपीओ) पर दांव लगाकर कमाई करने वाले निवेशकों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, टाटा समूह की कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज आईपीओ लाने की तैयारी में है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो चालू वित्त वर्ष के आखिरी महीनों में आईपीओ की लॉन्चिंग हो सकती है। आपको बता दें कि टाटा टेक्नोलॉजीज, ऑटोमेकर कंपनी टाटा मोटर्स की सब्सिडरी फर्म है।

feature-top

18 साल में पहली बार:

करीब 18 साल में पहली बार होगा, जब टाटा समूह की कंपनी आईपीओ के जरिए खुदरा निवेशकों को शेयर खरीदने का मौका देगी। इससे पहले 2004 में टाटा समूह की आईटी कंपनी टीसीएस का आईपीओ लॉन्च हुआ था और इसकी शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई थी। मार्केट कैपिटल के लिहाज से आज टीसीएस देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। 

टाटा टेक्नोलॉजीज के बारे में: टाटा मोटर्स की टाटा टेक्नोलॉजीज में 74 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है। टाटा टेक चार प्रमुख कार्यक्षेत्रों पर केंद्रित है - ऑटोमोटिव, एयरोस्पेस, औद्योगिक मशीनरी और उद्योग। ऑटोनॉमस, कनेक्टेड, इलेक्ट्रिफिकेशन एंड शेयर्ड (एसीईएस) मोबिलिटी और डिजिटल में निवेश की वजह से यह तेजी से बढ़ रही है।

feature-top