- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- World Cup: भारत ने शूटआउट में कनाडा को 3-2 से हराया, कप्तान सविता पूनिया ने जिताया मैच
World Cup: भारत ने शूटआउट में कनाडा को 3-2 से हराया, कप्तान सविता पूनिया ने जिताया मैच
भारत ने महिला हॉकी वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच जीत लिया है। टीम इंडिया ने मंगलवार को कप्तान सविता पूनिया की शानदार गोलकीपिंग की बदौलत कनाडा को शूटआउट में 3-2 से हरा दिया। फुल टाइम के बाद स्कोर 1-1 से बराबर रहा था और मैच शूटआउट में पहुंचा था। भारतीय गोलकीपर और कप्तान सविता पूनिया ने शूटआउट में कई गोल बचाए। साथ ही मैच के दौरान भी कनाडा की खिलाड़ियों को गोल करने से रोका। 11 जुलाई को सविता का जन्मदिन भी था। उन्हें भारतीय खिलाड़ियों ने जीत का तोहफा दिया।
भारतीय टीम पहले ही पदक की दौड़ से बाहर हो चुकी है। बचे हुए मैच से टीम इंडिया राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी में जुट गई है। भारत को स्पेन के खिलाफ क्रॉसओवर मैच में 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था। इस महिला हॉकी विश्व कप में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें से पांच टीमें कन्फेडरेशन नेशंस की हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
