- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- राष्ट्रपति चुनाव:प्लेन में पैसेंजर की तरह बिजनेस क्लास की सीट पर बैलेट के साथ आज आएगी मतदान सामग्री,
राष्ट्रपति चुनाव:प्लेन में पैसेंजर की तरह बिजनेस क्लास की सीट पर बैलेट के साथ आज आएगी मतदान सामग्री,
देश के 16वें राष्ट्रपति के लिए 18 जुलाई को मतदान होगा। इसके लिए मतपेटी बुधवार शाम पौने आठ बजे रायपुर पहुंचेगी। दिल्ली - रायपुर फ्लाइट में बिजनेस क्लास में मतपेटी के लिए फर्स्ट-रो में सीट बुक की गई है। पैसेंजर की तरह ही सीट पर रखा बैलेट बॉक्स यहां पहुंचेगा। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से इसकी वीडियोग्राफी करते हुए विधानसभा परिसर में स्ट्रांग रूम तक पहुंचाया जाएगा।
बताया गया कि सहायक रिटर्निंग अधिकारी दिनेश त्रिवेदी और डिप्टी सीईओ विनय कुमार अग्रवाल मतपेटी लेकर आ रहे हैं। वे मतपत्र, वोटर लिस्ट, बैंगनी स्याही वाली मार्किंग पेन आदि भी साथ ला रहे हैं। इसी पेन से सांसद व विधायक मतपत्र पर मनपसंद उम्मीदवार के नाम के सामने मार्किंग करेंगे।
मतपेटी के लिए विमान में डेजिग्नेटेड एयर टिकट आरक्षित करने की वजह यह है कि चुनाव आयोग ने मतपेटी की सुरक्षा को देखते हुए उसे चेक-इन-बैगेज में नहीं रखने से मना किया है, क्योंकि इस चुनाव को हाई सिक्योर्ड व सेंसेटिव माना जाता है। 18 जुलाई को वोटिंग के बाद बैलेट बॉक्स वापस ले जाते वक्त भी यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
