- Home
- टॉप न्यूज़
- दुर्ग
- घूसखोरी में दुर्ग पुलिस के 2 सिपाही सस्पेंड...
घूसखोरी में दुर्ग पुलिस के 2 सिपाही सस्पेंड...
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में धोखाधड़ी की शिकायत करने के लिए थाने पहुंची महिला वसूली का शिकार हो गई। थाने के अंदर घुसने से पहले ही दो सिपाहियों ने उसे रोका और रुपए दिलाने का झांसा देकर कमीशन के नाम पर 40 हजार वसूल लिए। इस पूरे मामले का महिला ने वीडियो बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद SP ने दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। मामला भिलाई-3 थाने का है। कुछ दिन पहले भी कुम्हारी थाने के एसआई का शव के नाम पर रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ था।
जानकारी के मुताबिक, भिलाई तीन निवासी जुमरातन बेगम ने वीडियो एविडेंस के साथ दोनों सिपाहियों की शिकायत एसपी से की है। महिला ने बताया कि उसने पंचशील नगर चरोदा निवासी मोहम्मद इकबाल रसूल को 7 लाख 50 हजार रुपये आपसी लेन-देन के चलते दिया था। चार साल बीत जाने के बाद भी इकबाल महिला को रुपए लौटाने से इंकार कर रहा था। इस पर महिला शिकायत लेकर भिलाई तीन थाने पहुंची थी।
थाने के बाहर ही सिपाही विजय सिंह और कृष्णा सिंह मिल गए और आने का कारण पूछा। महिला ने बताया कि इकबाल रसूल उसके रुपए वापस नहीं कर रहा है। इस पर दोनों सिपाहियों ने महिला का पैसा दिलाने के नाम पर 10 प्रतिशत कमीशन देने की बात कही। महिला से बात होने के बाद आरक्षक विजय सिंह ने महिला से 40 हजार रुपए ले लिए। जब सिपाही और पैसे देने के लिए महिला पर दबाव बनाने लगे तो उसने वीडियो बना लिया। एग्रीमेंट को फाड़कर बनवाया नया एग्रीमेंट जुमरातन बेगम ने बताया कि उसे इकबाल से 7.50 लाख रुपए लेने थे। उसके पास उसका इकरारनामा भी था। 24 जून को आरक्षक विजय सिंह ने मोहम्मद इकबाल रसूल से मिलकर पीड़िता के ऊपर दबाव बनाया और पुराना इकरारनामा फाड़कर उसके स्थान पर 6 लाख 50 हज़ार रुपये का दूसरा इकरारनामा बनवाया। इसके बाद इकबाल से महिला को 3 लाख 50 हजार रुपए दिलवाया। इसके बाद आरक्षक विजय सिंह और कृष्णा सिंह महिला पर दबाव बनाकर उससे रिश्वत मांग रहा थे।
एसपी की कार्रवाई को लेकर हो रही प्रशंसा दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव जिले के ऐसे पहले एसपी बन गए जो हर कार्रवाई का सही कारण दर्शा रहे हैं, फिर वो पुलिस की छवि क्यों न धूमिल करता हो। डॉ. पल्लव ने दोनों सिपाहियों के सस्पेंशन आर्डर में स्पष्ट रूप से लिखा है कि उन्होंने दोनों सिपाहियों को लेन-देन की शिकायत मिलने पर सस्पेंड किया है। अब तक आए दूसरे एसपी विभागीय कारण बताकर आदेश निकालते थे। दुर्ग एसपी डॉ. पल्लव की इस पारदर्शिता की चारों तरफ तारीफ हो रही है।
एक हफ्ते के अंदर दूसरा मामला एक सप्ताह के भीतर दुर्ग पुलिस द्वारा रिश्वत लेने का यह दूसरा स्टिंग किया गया है। इससे पहले 6 जुलाई को कुम्हारी थाना में पदस्थ एसआई प्रकाश शुक्ला को रिश्वत लेने के आरोप में सस्पेंड किया जा चुका है। शुक्ला ने खुदकुशी के मामले में पंजाब से आए परिजनों को शव देने के बदले 45 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। परिजनों ने इसका वीडियो बनाया एसपी दुर्ग से एविडेंस के साथ शिकायत की थी। एसआई शुक्ला के खिलाफ विभागीय जांच बैठ गई है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
