- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 7 करोड़ 48 लाख रुपए का भुगतान आज, CM भूपेश खाते में डालेंगे राशि
गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 7 करोड़ 48 लाख रुपए का भुगतान आज, CM भूपेश खाते में डालेंगे राशि
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज को विधानसभा भवन में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 7 करोड़ 48 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे, जिसमें एक जुलाई से 15 जुलाई तक राज्य के गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय किए गए गोबर के एवज में 2.69 करोड़ रूपए भुगतान, गौठान समितियों को 2.88 करोड़ और महिला समूहों को 1.91 करोड़ रुपए की लाभांश राशि शामिल हैं।
गोधन न्याय योजना के तहत राज्य में अब तक हितग्राहियों को 293 करोड़ 94 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है। 20 जुलाई को 10.84 करोड़ के भुगतान के बाद यह आंकड़ा 301 करोड़ 42 लाख रुपए हो जाएगा।।।। गोधन न्याय योजना देश-दुनिया की इकलौती ऐसी योजना है, जिसके तहत छत्तीसगढ़ राज्य के गौठानों में 2 रूपए किलो की दर से गोबर की खरीदी की जा रही है। गौठानों में 15 जुलाई तक खरीदे गए गोबर के एवज में गोबर बेचने वाले ग्रामीणों को 150.75 करोड़ रुपए का भुगतान भी किया जा चुका है। 20 जुलाई को गोबर विक्रेताओं को 2.69 करोड़ रुपए का भुगतान होने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 153.44 करोड़ रुपए हो जाएगा।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
