मेट्रो के तीसरे फेज में आई निर्माण चुनौतियों को लेकर डीएमआरसी द्वारा बनाई गई फिल्म ने नेशनल अवॉर्ड 2020 जीता है. सरमाउंटिंग चैलेंजेस नामक यह फ़िल्म डीएमआरसी द्वारा बनाई गई थी. इसे 68 वें राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड 2020 का बेस्ट प्रमोशनल फिल्म अवॉर्ड मिला है. इसकी घोषणा आज की गई है.

feature-top

28 मिनट की इस फिल्म में दिखाया गया था कि मेट्रो के तीसरे फेज के निर्माण कार्य के दौरान डीएमआरसी को किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा. तीसरे फेज में डीएमआरसी ने 190 किलोमीटर नया मेट्रो नेटवर्क बनाया है. इस दौरान उन्हें कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा जिसमें पुरानी दिल्ली के इलाकों में निर्माण कार्य को पूरा करना, व्यस्त सड़कों के बीच निर्माण कार्य को करना, हौज खास पर दिल्ली का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन बनाना आदि शामिल हैं.

feature-top