- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- CWG 2022 में भारत को एक और झटका महिला रिले टीम की एक सदस्य डोपिंग टेस्ट में फेल
CWG 2022 में भारत को एक और झटका महिला रिले टीम की एक सदस्य डोपिंग टेस्ट में फेल
कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए महिला चार गुणा 100 मीटर रिले टीम में शामिल एक खिलाड़ी को प्रतिबंधित ड्रग के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद भारतीय टीम से बाहर किया जाना लगभग तय है। कोई भी अधिकारी डोपिंग की दोषी पाई गई खिलाड़ी का नाम जाहिर करने को तैयार नहीं है। खिलाड़ी का नाम लिए बिना एक सोर्स ने बताया कि रिले टीम की एक सदस्य डोपिंग टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई है।
एक शीर्ष सूत्र ने कहा, 'कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए जाने वाली रिले टीम की एक सदस्य पॉजिटिव पाई गई है और उसे हटाया जाएगा।' डोपिंग के इस नए नतीजे के बाद महिला चार गुणा 100 मीटर रिले टीम में सिर्फ चार सदस्य बची हैं। अगर बाकी बची चार सदस्यों में से कोई चोटिल होता है तो अन्य ट्रैक स्पर्धाओं से किसी को उतारा जा सकता है, लेकिन ऐसी स्थिति में टीम का प्रदर्शन प्रभावित होगा।
भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने शुरुआत में 37 सदस्यीय भारतीय एथलेटिक्स टीम में दुती चंद, हिमा दास, श्रावणी नंदा, एनएस सिमी, एस धनलक्ष्मी और एमवी जिल्ना को चुना था। लेकिन बाद में जिल्ना को टीम से हटा दिया गया क्योंकि भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को सिर्फ 36 खिलाड़ियों का कोटा मिला। धनलक्ष्मी के डोप टेस्ट में फेल रहने पर हालांकि बाद में जिल्ना को टीम में शामिल किया गया।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
