जिला न्यायाधीश, कलेक्टर और एसपी ने किया केंद्रीय जेल का निरीक्षण

feature-top
अंबिकापुर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश आर.बी. घोरे, कलेक्टर कुन्दन कुमार व पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने केंद्रीय जेल अम्बिकापुर का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल के विभिन्न बैरकों, चिकित्सालय, पाकशाला, उद्योग शेड, प्रशासनिक भवन आदि का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने बंदियों का हाल-चाल जाना व समस्याएं सुनी। उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उद्योग शेड में बंदियों द्वारा बनाये गए बांस व काष्ठ के कई कलात्मक कलाकृति का अवलोकन किया। इसके साथ ही पिं्रटिंग प्रेस में तैयार किये जा रहे डायरी, फाइल कवर इत्यादि का अवलोकन किया। यहां काम करने वाले बंदियों को डिजाइनर डायरी बनाने के लिए कौशल विकास अंतर्गत प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए। जिला कार्यालय में भी होगी स्टेशनरी की आपूर्ति- उद्योग शेड में बन्दियों द्वारा विभिन्न स्टेशनरी सामग्री बनाये जा रहे है। कलेक्टर ने यहां से निर्मित फ़ाइल कवर, फ़ाइल पेड सहित अन्य सामग्रियों की आपूर्ति जिला कार्यालय में करने हेतु प्रस्ताव तैयार करने कहा। इसके साथ ही यहां से 3 बेंच क्रय करने के आदेश भी दिए।
feature-top