- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- 30 कैबिनेट मंत्रियों में से 7 ने किया संपत्ति का खुलासा, 45 राज्यमंत्रियों ने नहीं दिखाई रुचि
30 कैबिनेट मंत्रियों में से 7 ने किया संपत्ति का खुलासा, 45 राज्यमंत्रियों ने नहीं दिखाई रुचि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके नौ मंत्रियों ने भी संपत्ति का खुलासा किया है। इनमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित सात कैबिनेट व दो राज्यमंत्री शामिल हैं। मोदी मंत्रिमंडल के 30 कैबिनेट मंत्रियों में आठ ने संपत्ति का ब्योरा दिया है। इनमें अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले मुख्तार अब्बास नकवी भी शामिल हैं।
अन्य सात कैबिनेट मंत्रियों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मानव संसाधन विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी, बिजली मंत्रीआरके सिंह, पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला, पर्यटन मंत्री हरदीप सिंह पुरी शामिल हैं।
45 राज्यमंत्रियों में सिर्फ महज दो, फगग्न सिंह कुलस्ते व वी. मुरलीधरन संपत्ति का ब्योरा दिया है। दो स्वतंत्र प्रभार मंत्रियों में से दोनों ही अभी संपत्ति की नई जानकारी साझा नहीं की है। बाकी मंत्रियों की संपत्ति केखुलासे का इंतजार है।
राजनाथ के पास सोना-चांदी के साथ रिवॉल्वर व दोनाली बंदूक भी
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 2.54 करोड़ रुपये की चल संपत्ति व 2.97 करोड़ की अचल संपत्ति का ब्योरा दिया है। चल संपत्ति में 40 ग्राम सोना, एक रिवाल्वर व दोनाली बंदूक भी शामिल है। अचल संपत्ति के रूप में यूपी के चंदौली में 1.47 करोड़ की कृषि भूमि तथा लखनऊ में 1.5 करोड़ रुपये मकान की जानकारी दी है। सिंह की पत्नी सावित्री सिंह के पास 64.51 लाख रुपये की चल संपत्ति में 700 ग्राम सोना व 12.5 किलोग्राम चांदी भी हैं।
हरदीप के परिवार का स्विट्जरलैंड में भी आशियाना
आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 33.54 लाख रुपये के साथ 11.23 लाख की कार चल संपत्ति में दिखाई है। पत्नी लक्ष्मीपुरी ने 24.97 लाख के साथ यूनाइटेड नेशन फेडरल क्रेडिट यूनियन में जमा 15336 डॉलर के अलावा करीब 25 लाख की ज्वेलरी चल संपत्ति के रूप में दी है।
आरके सिंह के पास 70.71 लाख की चल सपंत्ति, 27 हजार की देनदारी
आरके सिंह ने 70.71 लाख की चल संपत्ति का ब्योरा दिया है। अचल संपत्ति के रूप में 95 लाख के शेयर बेचने, 2.5 करोड़ एक बिल्डर को बहुमंजिली व्यावसायिक इमारत बनाने, 67.50 लाख के एक फ्लैट, 61 लाख रुपये की बेची गई जमीन से फिलहाल 15 लाख रुपये मिलने के अलावा हरियाणा में 13.32 लाख की जमीन बेंचकर 34.50 लाख रुपये की कृषि भूमि खरीदने, बिल्डर को फ्लैट सरेंडर करने से 57 लाख रुपये मिलने व 3.18 करोड़ रुपये का नोएडा में प्लाट लेने की जानकारी दी है। उन पर 27 हजार रुपये की देनदारी भी है। सिंह की पत्नी शीला सिंह के पास 25 लाख की ज्वेलरी के साथ 34 लाख की चल संपत्ति बताई है। 1.25 करोड़ का गुड़गांव में एक मकान बताया गया है।
रूपाला 7.29 करोड़ की संपत्ति के मालिक
केंद्रीय पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री पुरुषोत्तम के. रूपाला ने 7.29 करोड़ की चल व अचल संपत्ति की जानकारी दी है। इसमें 4.21 करोड़ चल संपत्ति के रूप में 3.07 करोड़ अचल संपत्ति शामिल है। रूपाला ने 3.57 करोड़ का शेयर में निवेश दिखाया है। पत्नी सविताबेन पी. रूपाला की 4 करोड़ की चल व 2.30 करोड़ की अचल संपत्ति के साथ 71.17 लाख की देनदारी भी है।
रेड्डी से ज्यादा उनकी पत्नी के पास संपत्ति
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने एक लाख रुपये नकद के साथ 1.43 करोड़ की चल संपत्ति बताई है। पत्नी जी. काव्या 60 हजार नकदी, 1.85 करोड़ की चल तथा 6.35 करोड़ की अचल संपत्ति का ब्योरा दिया है।
कुलस्ते के पास कार, जीप, रिवॉल्वर व एप्पल फोन
ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने 32.64 लाख की चल संपत्ति का ब्योरा दिया है। इसमें 90 ग्राम सोना, महिंद्रा जीप, अंबेस्डर कार व टाटा सफारी के साथ एक रिवॉल्वर व एप्पल सहित दो मोबाइल शामिल है। अचल संपत्ति में 14.75 लाख की संपत्ति साझा की है। उन पर 70 लाख की देनदारी भी है। पत्नी सावित्री की 53.50 लाख चल व 21 लाख की अचल संपत्ति का खुलासा किया है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
